logo

समग्र शिक्षा के तहत डायट बागेश्वर में 5 दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण शुरू

बागेश्वर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बागेश्वर में 5 दिवसीय अबेकस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के पहले दिन जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी प्रशिक्षण हॉल में एकत्रित हुए, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षाविदों और मास्टर ट्रेनरों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. … Read more

कपकोट में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक, आग लगाने वालों पर दर्ज होगी FIR

कपकोट। वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम और जंगलों की सुरक्षा को लेकर कपकोट वन विभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सरपंचों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा वन सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने लोगों को … Read more

फटगली में बंदरों का आतंक, स्कूल से लौट रही कक्षा-2 की छात्रा पर किया हमला

बागेश्वर। क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को फटगली प्राथमिक विद्यालय से घर लौट रही कक्षा-2 की एक छात्रा पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से ठोस कार्रवाई … Read more

प्रमाण पत्र की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का कांडा़ कालिका मंदिर में धरना-प्रदर्शन

कांडा। तहसील कांडा के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने प्रमाण पत्र जारी न होने से नाराज होकर कांडा़ कालिका मंदिर परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन में आंदोलनकारियों का कहना था कि राज्य गठन आंदोलन में योगदान देने के बावजूद … Read more

आरसेटी बागेश्वर में जूट बैग व मोमबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण शुरू, 50 प्रतिभागी ले रहे प्रशिक्षण

बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में आरसेटी बागेश्वर द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 दिवसीय जूट बैग उत्पाद आधारित तथा 12 दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना निदेशक डीआरडीए बागेश्वर की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत और आरसेटी निदेशक सुखविंद्र ने संयुक्त रूप … Read more

केंद्रीय औषधि भंडार का औचक निरीक्षण, 10 नमूने जांच को भेजे

बागेश्वर, जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशों के क्रम में सोमवार को “अधोमानक एवं स्पूरियस दवाओं की रोकथाम” के लिए जनपद बागेश्वर में औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा केंद्रीय औषधि भंडार डिपो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय बिलोना बागेश्वर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर 10 औषधियों के नमूने लिए गए और … Read more

पर्यावरण प्रेमी डेविड हॉकिंस पंचतत्व में विलीन, पुत्री ने दी मुखाग्नि; नम आंखों से दी अंतिम विदाई

कौसानी / बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय तक कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमी एवं समाजसेवी डेविड हॉकिंस पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी पुत्री धरा दीपिका ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार उन्हें मुखाग्नि दी। उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर फैल गई है और उन्हें जानने … Read more