logo

कपकोट में वृहद स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

खबर शेयर करें -

विधायक सुरेश गढ़िया ने किया शुभारंभ, दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को मिला विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श

कपकोट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में वृहद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। शिविर में क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सा परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में अल्मोड़ा बेस अस्पताल से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर के चिकित्सकों ने भी सेवाएं दीं। दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  सिलाई प्रशिक्षण का पूरा भुगतान नहीं मिलने पर ट्रेनरों का धरना महिलाओं के समर्थन में कांग्रेस भी धरने पर बैठी

विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन को लेकर पूर्व सैनिक का धरना, प्रशासन ने विवादित स्थल का किया निरीक्षण,सोलर प्लांट तीन दिन में हटाने के निर्देश

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को केवल बड़े अस्पतालों तक सीमित रखने के बजाय दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर नहीं जाना पड़े।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, सदस्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति चंपा देवी, ब्लॉक प्रमुख भावना शाही, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी तिवारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी कपकोट डॉ. अनुभा कुमारी, सभासद गजेंद्र कपकोटी, गिरीश जोशी, महिमन कपकोटी, लक्ष्मण कपकोटी, राजा शाही सहित चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बाझीरौठ में महिला की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट, ट्रैप कैमरा और पिंजरा लगाया

शिविर के माध्यम से क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध हुईं। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp