logo

छूटे पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगेंगे विशेष शिविर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद के प्रत्येक मतदान केंद्र पर 08 से 10 अक्टूबर तक तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। विशेष अभियान की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में ईआरओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविरों के दौरान संबंधित बीएलओ एवं बीएलए-2 मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। बीएलओ वर्तमान निर्वाचक नामावली का एसआईआर से पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान कर ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करेंगे, जिनके नाम पूर्व की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन वर्तमान निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं हैं। ऐसे मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गम स्कूल की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने वाले शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी सम्मानित

उन्होंने बताया कि विशेष शिविरों के उपरांत 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर चिह्नित मतदाताओं की वर्तमान स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं से निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। साथ ही, प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं एवं अन्य पात्र मतदाताओं का पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। तैयार सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ भी साझा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर कांग्रेस कार्यालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर चरखा चलाकर दिया स्वावलंबन का संदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ एवं बीएलए को आपसी समन्वय के साथ अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अभियान में सहयोग करने तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में फाउंडेशन डे समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार जनपद बागेश्वर में कुल 2,05,689 मतदाता पंजीकृत हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा सहित ईआरओ एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp