logo

एसपी बागेश्वर के निर्देशन में बड़ी कामयाबी: ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को एसओजी टीम ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर।
जनपद बागेश्वर पुलिस को वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी श्री चन्द्रशेखर घोडके के नेतृत्व में गठित एसओजी और सर्विलांस टीम ने ₹10,000 के इनामी अभियुक्त पियुष जोशी पुत्र देवकी नंदन जोशी निवासी धान मिल मुरारजी नगर, थाना हल्द्वानी, जिला नैनीताल (उम्र 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य विभाग का विशेष निरीक्षण अभियान, तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

गौरतलब है कि विगत माह बालीघाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान कपकोट से आ रही बोलेरो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसमें सवार चालक व उसके साथियों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश कर दी और मौके से फरार हो गए। इस गंभीर घटना के संबंध में कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 69/24, धारा 109/3(5)/132/121A/221 BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  यूजीसी के विरोध में सर्व समाज ने खोला मोर्चा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की भी मांग

उक्त अभियुक्त पियुष जोशी तभी से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देश पर एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान की अगुवाई में गठित टीम ने अभियुक्त को 4 जून 2025 को दबोच लिया। अब उसे मा. न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मनोज कुमार पांडेय और राजेश चंद्र पांडेय मुख्य आरक्षी से अपर उप निरीक्षक के पद पर हुए पदोन्नत

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

निरीक्षक सलाउद्दीन खान (प्रभारी, एसओजी)

कांस्टेबल रमेश सिंह (एसओजी)

कांस्टेबल भूवन बोरा (एसओजी)

इमरान खान (सर्विलांस/टेक्निकल टीम)

कांस्टेबल चन्दन कोहली (सर्विलांस/टेक्निकल टीम)

इस कार्रवाई से एक बार फिर बागेश्वर पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp