logo

यूजीसी के विरोध में सर्व समाज ने खोला मोर्चा, आर्थिक आधार पर आरक्षण की भी मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर गरुड़। केडी पांडे रामलीला मैदान में यूजीसी के विरोध और आरक्षण का आधार आर्थिक किए जाने की मांग को लेकर सर्व समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामान्य वर्ग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने यूजीसी को सामान्य वर्ग के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की और आंदोलन को व्यापक रूप देने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में युवा कांग्रेस ने जताई नाराजगी

वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण का आधार जाति के बजाय आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यूजीसी के प्रावधानों को लेकर सामान्य वर्ग में असंतोष है। सरकार को इस दिशा में गंभीरता से विचार करते हुए यूजीसी को वापस लेना चाहिए।

बैठक में आंदोलन को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से भगवान राणा को संयोजक, जबकि भूपाल कुंवर और दीपक बोरा को सह संयोजक बनाया गया। नवीन जोशी, हरीश जोशी और सुंदर सिंह बरोलिया को संरक्षक तथा सभासद अंकित जोशी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  औद्योगिक निवेश को गति देने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर, जनपद में आयोजित होगा बायर-सेलर मीट

इस दौरान राजेश पांडे, भास्कर बृजवासी, शीतल सिंह फर्त्याल, केवलानंद जोशी, योगेश पंत, किशन सिंह बरोलिया, देवकीनंदन जोशी, जगदीश जोशी, सुरेंद्र नेगी, जगदीश भंडारी और रविशंकर जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp