logo

सैम मंदिर में श्री शिव महापुराण हवनात्मक महायज्ञ का विधिवत समापन, विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के सैम मंदिर वार्ड नदीगांव में स्थित सैम मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण हवनात्मक महायज्ञ का विधिवत समापन आज शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
सैम मंदिर समिति के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 19 जनवरी से की गई थी। इस दौरान प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूजन एवं शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन काल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ आहुतियां अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। समिति के अध्यक्ष दयाल पांडे ने बताया कि समापन अवसर पर प्रातः विधिवत पूर्णाहुति संपन्न कराई गई, जिसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में नगर क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद एवं भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर कई साधु-संतों ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण और भक्तिमय माहौल बना रहा। समिति के सचिव कमल परिहार ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान शुभम कांडपाल,अमन कांडपाल, विवेक सिंह, शेर सिंह मटियानी, पान सिंह, हेम परिहार, किशोर पांडे, महिप पांडे,दीपक नेगी, रोहित पंत,नवीन बलसूनी आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp