logo

कपकोट की मोनिका बघरी का राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन, जनपद में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट अंतर्गत ग्राम पंचायत बघर की होनहार छात्रा मोनिका बघरी के राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल टीम में चयन होने पर पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। मोनिका की इस उपलब्धि को ग्रामीण अंचल की प्रतिभा के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

मोनिका बघरी के राष्ट्रीय स्तर पर चयन से न केवल उनके परिवार, बल्कि ग्राम पंचायत बघर एवं पूरे कपकोट क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है और मोनिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून रवाना हुए ग्राम प्रधान, कल सचिवालय का करेंगे घेराव

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोडे ने मोनिका को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियां आज खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, जीते 17 पदक

विधायक कपकोट सुरेश गड़िया ने मोनिका को बधाई देते हुए कहा कि सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाना अत्यंत गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि मोनिका आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। विधायक बागेश्वर पार्वती दास, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी एवं पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी मोनिका की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने कहा कि यह उपलब्धि जिले की खेल प्रतिभाओं की क्षमता को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों ने मोनिका के कोच, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Share on whatsapp