बागेश्वर। प्रदेश प्रधान संगठन की दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रधान संगठन बागेश्वर के पदाधिकारी और ग्राम प्रधान देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। संगठन की ओर से कल सचिवालय घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन बागेश्वर नवल किशोर टम्टा ने बताया कि ग्राम प्रधान लंबे समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिले के ग्राम प्रधान देहरादून पहुंचकर सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे।प्रधानों का कहना है कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों और ग्राम प्रधानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन ने दस सूत्रीय मांगें शासन के समक्ष रखी हैं। इन्हीं मांगों के समर्थन में प्रदेशभर के प्रधान देहरादून में जुटेंगे।
संगठन ने सरकार से दस सूत्रीय मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान की मांग की है। इस दौरान संगठन के महामंत्री शेर सिंह, बहादुर सिंह कार्की, संजय कुमार, भूपेंद्र दफौटी, देवेंद्र सिंह कनवाल, रोहित जैनोटी समेत अन्य ग्राम प्रधान देहरादून के लिए रवाना हुए।






