logo

बागेश्वर में 18 अगस्त से होगी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST), देहरादून के तत्वावधान में जनपद बागेश्वर में दूसरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले के छात्र-छात्राओं को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और तार्किक सोच के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 18 अगस्त को विकासखंड स्तर पर होगा। विकासखंड बागेश्वर की प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, कपकोट की राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट तथा गरुड़ की प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पाये गरुड़ में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कल्पना कपकोटी बालिका और पवन नाथ बालक वर्ग में चैंपियन,तीनों विकासखंडों में कपकोट का रहा दबदबा

इसके बाद 27 अगस्त को जिला स्तरीय प्रतियोगिता बागेश्वर में आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 और 15 अक्टूबर को देहरादून में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल कुमार का नामांकन खारिज होने पर छात्रों ने दिया धरना, महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को दो वर्गों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जूनियर वर्ग में कक्षा छह से आठ तथा सीनियर वर्ग में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे।

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ उनकी तार्किक क्षमता, रचनात्मक सोच और नवाचार की भावना को विकसित करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान को दैनिक जीवन से जोड़कर समझने और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  3.6 तीव्रता से कांपी धरती, पांच किमी गहराई पर रहा केंद्र

जिला समन्वयक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराने और प्रतियोगिता में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp