logo

यूपीआई लेनदेन पर चार्ज के विरोध में संघर्ष वाहिनी ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। यूपीआई लेनदेन पर चार्ज लगाए जाने के विरोध में संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने एसबीआई तिराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रस्तावित शुल्क का विरोध जताया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष कवि जोशी ने कहा कि यूपीआई आज आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान का सबसे आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुका है। ऐसे में लेनदेन पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाया जाना आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला कदम होगा। उन्होंने सरकार से यूपीआई लेनदेन को शुल्कमुक्त रखने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, चार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से नवाजा

अंकुर उपाध्याय ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय उस पर शुल्क लगाने की चर्चा आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने सरकार से इस तरह के किसी भी प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, लोकनृत्य और लोकगीत में प्रतिभागियों ने बिखेरे रंग

वहीं विजय परिहार ने कहा कि यूपीआई का इस्तेमाल छोटे दुकानदारों से लेकर आम उपभोक्ताओं तक बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। ऐसे में लेनदेन पर चार्ज लगाने से लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि संघर्ष वाहिनी जनहित के मुद्दे पर अपना विरोध जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp