logo

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न — अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में मंगलवार को जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई खंड कपकोट के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के गतिमान कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए और पंपिंग योजनाओं में लंबित विद्युत एवं अन्य कार्यों के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दिनदहाड़े सेरे में घुसा जंगली सुअरों का झुंड, जान बचाकर भागीं महिलाएं

डीएम कोंडे ने कहा कि जिन योजनाओं के माध्यम से पहले से घरों तक जल आपूर्ति हो रही है, उनके “हर घर जल” सर्टिफिकेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, अतः अधिकारी पूर्ण संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करें।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से पांडा, सामा, कौसानी और बैरा मजेड़ा सहित सभी योजनाओं को 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में वन भूमि हस्तांतरण या अन्य प्रशासनिक बाधाएँ हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.60 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

डीएम कोंडे ने पीएम गति शक्ति पोर्टल पर योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण में पूर्ण हो चुकी योजनाओं को एक सप्ताह के भीतर पोर्टल पर अपलोड किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर को मिलेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण प्रक्रिया तेज

बैठक के दौरान ईई जल निगम एवं नोडल अधिकारी जल जीवन मिशन वी.के. रवि ने बताया कि छोटी योजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, जबकि बड़ी पंपिंग योजनाओं में 70 से 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है, जिन्हें शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, ईई सिंचाई मोहम्मद हमीद हुसैन, सहायक अभियंता जल संस्थान दीनदयाल टम्टा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp