logo

दयांगण ताइक्वांडो एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया विश्व ताइक्वांडो दिवस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दयांगण स्थित ताइक्वांडो एकेडमी में शुक्रवार को विश्व ताइक्वांडो दिवस भव्य उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और अभिभावकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
ओलंपिक खेलों में शामिल ताइक्वांडो आज विश्व के 180 से अधिक देशों में लोकप्रिय है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ताइक्वांडो केवल खेल ही नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी है।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में दरवान सिंह परिहार, अनिल कार्की, दीपक जोशी, प्रभारी क्रीड़ाधिकारी किरण नेगी, आशीष धपोला, कमलेश तिवारी, ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, जगदीश जोशी, विवेक नेगी और बालम सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एकेडमी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक युवा खिलाड़ी और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी मौजूदगी से पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा।
20 राष्ट्रीय पदक विजेता सम्मानित
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले 20 राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान रहा। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पदक विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम के समापन पर खिलाड़ियों और अभिभावकों ने आयोजन को यादगार बनाने के लिए एकेडमी प्रबंधन का आभार जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन,एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp