logo

राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में धूमधाम से मनाई पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती

खबर शेयर करें -

काफलीगैर (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव निगम ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश कुमार मेहता ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान तथा देश और समाज के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका हरीश राम, संतोष कुमार, डौली जोशी, सरोज गौड़ एवं केके मेहता ने निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पोस्टर प्रतियोगिता के परिणाम
सब जूनियर वर्ग: कशिश रौतेला (कक्षा 8) प्रथम, मानसी रौतेला (कक्षा 7) द्वितीय तथा दीक्षित रौतेला (कक्षा 7) तृतीय रहे।
जूनियर वर्ग: आयुष लाल (कक्षा 9) ने प्रथम, गौरव कुमार (कक्षा 9) ने द्वितीय तथा मानवी रौतेला (कक्षा 9) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग: आदित्य लाल (कक्षा 12) प्रथम, साक्षी रौतेला (कक्षा 12) द्वितीय तथा माही रौतेला (कक्षा 11) तृतीय रहीं।
निबंध प्रतियोगिता
सब जूनियर वर्ग: गुनगुन (कक्षा 8) प्रथम, मानसी रौतेला (कक्षा 7) द्वितीय तथा प्रीति सिराड़ी (कक्षा 8) तृतीय रहीं।
जूनियर वर्ग: नव्या (कक्षा 10) ने प्रथम, कनिष्का बिष्ट (कक्षा 10) ने द्वितीय तथा खुशी (कक्षा 10) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सीनियर वर्ग: हर्षिता जनौटी (कक्षा 12) प्रथम, हिमानी रौतेला (कक्षा 11) द्वितीय तथा आरुषि रौतेला और प्रीति भट्ट (कक्षा 11) संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।
भाषण प्रतियोगिता
सीनियर वर्ग: योगिता करायत प्रथम, गुंजन बिष्ट द्वितीय और प्रीति भट्ट तृतीय रहीं।
जूनियर वर्ग: हर्षिता उपाध्याय प्रथम, लक्षिता द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं।
सब जूनियर वर्ग: दिया रौतेला प्रथम, भावना कोहली द्वितीय और गुनगुन नगरकोटी तृतीय रहीं।
इस अवसर पर किरण प्रसाद, रमेश सिंह नेगी, बलवीर सिंह बिष्ट, अंजलि पालीवाल, पंकज कुमार, सुमित पंत, महेश लाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।

Share on whatsapp