logo

राजस्व निरीक्षक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में भ्रष्टाचार लोगों के खिलाफ विजिलेंस की कार्यवाही लगातार जारी है। आज शनिवार को एक बार फिर विजिलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार किया है। मामला जनपद पौड़ी गढ़वाल का बताया जाता है। जहां “राजस्व निरीक्षक कैलाश रवि पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा, जनपद पौड़ी गढवाल को 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  लगातार बारिश से बागेश्वर में 26 मोटर मार्ग बंद

शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान पर की गयी शिकायत जो पैतृक गाँव नौगाँव के खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में, आज दिनांक 5/10/24 को पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के राजस्व उप निरीक्षक कैलाश रवि को शिकायतकर्ता से 15000 रू0 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत लेते हुए उसकी तय की गयी जगह पेण्डुल, जनपद पौड़ी गढवाल से सतर्कता सेक्टर देहरादून की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल से गौलापार शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

यदि कोई राज्य के सरकारी विभागों में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, अपने पदीय कार्य के सम्पादन में किसी प्रकार का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग करता है तथा उसके द्वारा आय से अधिक अवैध सम्पत्ति अर्जित की गयी हो, तो इस सम्बन्ध में सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हैल्पलाइन नम्बर-1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नम्बर 9456592300 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में निर्भीक होकर सूचना दें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार
Ad
Share on whatsapp