logo

रेड क्रॉस सोसाइटी ने बिलोरी गांव में पहुंचाई का राहत सामग्री

खबर शेयर करें -

भारतीय रेड क्रॉस समिति बागेश्वर के तत्वाधान में बिलोरी गांव, लूरीगांव तोक में आपदा राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान सबसे गंभीर स्थिति अनिल कुमार के परिवार की सामने आई, जिनका मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। निर्धन परिवार से आने वाले अनिल कुमार को तत्काल आश्रय की आवश्यकता है।

रेडक्रॉस की अस्तित्व टीम के संयोजक डॉ. संजय कुमार टम्टा ने त्वरित राहत हेतु सभी को अवगत कराया। राहत अभियान के दौरान सम्मानित सदस्य विनोद कुमार ने आगे आकर ₹5000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

इस कार्य में रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर के वरिष्ठ सदस्य डॉ. संजय कुमार टम्टा, मनीष कुमार टम्टा, सुनील टम्टा, सरिता पपोला और अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राहत कार्य से लौटते समय टीम पालड़ी छीना-जैनकरास रोड पर चनोली के पास पहाड़ टूटने से करीब 4 घंटे तक फंसी रही। कठिन हालात में भी मानवता की डोर एक बार फिर दिखाई दी। चनोली गांववासियों ने टीम को चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था कर सहारा दिया। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी पहुँचने तक ग्रामीण स्वयं टीम के साथ खड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भारी भरकम बिलों को लेकर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

रेडक्रॉस सोसाइटी बागेश्वर की यह यात्रा केवल राहत वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने यह भी साबित किया कि जब आप दूसरों की मदद करते हैं, तो कठिन समय में भी कोई न कोई आपके साथ खड़ा हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम का कमस्यार में औचक निरीक्षण, भैंसखाल कल्मट प्रकरण पर पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लगाई फटकार

विशेष धन्यवाद फते सिंह करायत और सभी सहयोगियों को, जिन्होंने इस मानवीय अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp