logo

रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर ने धूमधाम से मनाया दीपावली पर्व,मानवीय संवेदनाओं का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील,
बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर द्वारा दीपावली पर्व हर्षोल्लास और सामाजिक संवेदनाओं के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण और सचिव आलोक पांडे के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने रेडक्रॉस कार्यालय बागेश्वर में दीप प्रज्वलित कर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं।

चेयरमैन फर्स्वाण ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और खुशियों का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह मानवता, संवेदना और सहयोग का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमारी असली दीपावली तब पूरी होती है जब हमारे आसपास कोई भी जरूरतमंद अंधेरे में न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  तीन सप्ताह के अभियान से चमका नीलेश्वर मंदिर मार्ग, स्वयंसेवकों ने हटाया भारी मात्रा में कचरा

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे मानवीय पीड़ा को कम करने और जरूरतमंदों की सहायता करने के इस पवित्र कार्य में आगे आएँ। सचिव आलोक पांडे ने बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर लगातार सामाजिक सेवा और राहत कार्यों में जुटी हुई है। हाल के महीनों में सोसायटी ने कई ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुँचाई और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दो माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चाकू कांड का आरोपी

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने दीप जलाकर जरूरतमंदों की खुशहाली की कामना की और दीपावली सबकी हो का संदेश दिया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के पदाधिकारी, स्वयंसेवक और कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में कांग्रेस का 'छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम, शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर

अंत में चेयरमैन फर्स्वाण ने कहा कि दीपावली का यह पर्व सभी के जीवन में नई रोशनी, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए, और हम सब अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लें। इस दौरान कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय,पूर्व चेयरमैन संजय साह जगाती, डॉ हरीश दफौटी,शंकर पांडे,वेद प्रकाश पांडे,हिमांशु जोशी,आर पी कांडपाल,हिमांशु चौबे आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp