बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत काफलीगैर प्रखंड की पुनः स्थापना की है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुंदर बरौलिया ने प्रखंड के पदाधिकारियों की घोषणा की।
घोषणा के तहत महेश टम्टा को काफलीगैर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वहीं जगदीश चंद, ललित मोहन और अमित कुमार को प्रखंड सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा रेनू को दुर्गा वाहिनी की संयोजिका तथा मीनाक्षी को दुर्गा वाहिनी सदस्य बनाया गया।
कार्यक्रम में जिला सामाजिक समरसता प्रमुख दरपान धपोला, जिला अध्यक्ष सुंदर बरौलिया, जिला सत्संग प्रमुख देवी दत्त तिवारी और बजरंग दल संयोजक नरेंद्र कोरंगा मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री तरुण सिंह कन्याल ने किया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।








