नई दिल्ली। भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी के क्षेत्र में नई संभावनाओं को लेकर रवि के इनोवेटिव प्रोजेक्ट HAPIDA SKYNEX ने नई उम्मीद जगाई है। इस सिलसिले में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर प्रोजेक्ट के विजन और भारत में पर्सनल स्काई मोबिलिटी के भविष्य पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान DGCA की मंजूरी, टेस्टिंग, सुरक्षा मानकों, सर्टिफिकेशन और आगे की प्रक्रिया समेत कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर सार्थक बातचीत हुई। केंद्रीय मंत्री ने रवि के इस नवाचार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके प्रयासों को नई संभावनाओं की दिशा में प्रेरणादायक बताया।
HAPIDA SKYNEX को भारत में भविष्य की व्यक्तिगत हवाई परिवहन व्यवस्था की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य तकनीक और नवाचार के माध्यम से व्यक्तिगत हवाई आवागमन के नए विकल्पों की दिशा में आगे बढ़ना है।
रवि की यह पहल आने वाले समय में भारत के आसमान में नई तकनीकी संभावनाओं की पहचान बनेगी और देश के युवा इनोवेटर्स को नई दिशा देगी, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।








