logo

जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत बागेश्वर जिले के 15 युवक-युवतियों को जापान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को जापानी भाषा के साथ-साथ वहां की कार्य संस्कृति और रोजगार संबंधी आवश्यक जानकारियां भी दी जा रही हैं।
सेवायोजन विभाग के अधिकारी प्रवीण गोस्वामी ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगा और उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि अब बागेश्वर जिले के युवा भी विदेशों में रोजगार के क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा सकते हैं। प्रशिक्षणार्थियों ने बताया कि प्रशिक्षण के 15 दिन से अधिक दिन हो चुके हैं और इस दौरान उन्हें काफी कुछ नया सीखने को मिला है। उन्हें इस योजना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने सेवायोजन विभाग से संपर्क कर प्रशिक्षण में प्रवेश लिया। उनका कहना है कि वे जापानी भाषा का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं और आने वाले समय में बेहतर रोजगार के लिए यह प्रशिक्षण काफी लाभदायक साबित होगा। साथ ही जापानी भाषा सीखकर विदेश में रोजगार प्राप्त करने का यह एक बेहतरीन अवसर है। जिले में चल रहा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्थानीय सीमाओं से बाहर निकलकर अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीओ अजय साह ने किया कोतवाली बागेश्वर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं परख दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp