logo

बागेश्वर में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान हुए निर्वाचित

बागेश्वर : शासन की अधिसूचना के अनुसार उप प्रधान ग्राम पंचायतों के चुनाव शांतिपूवर्ण संपन्न हो गए हैं। जिले में 405 ग्राम पंचायतों के 403 उप प्रधान निर्वाचित हुए। सभी उपप्रधान निर्विरोध चुन लिए गए। गरुड़ में सभी ग्राम पंचायतों के उपप्रधान बन गए हैं। कपकोट में ग्राम पंचायत भयूं तथा बागेश्वर विकास खंड में … Read more

जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

बागेश्वर। मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत बागेश्वर जिले के 15 युवक-युवतियों को जापान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जापानी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सेवायोजन विभाग की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं को जापानी भाषा के साथ-साथ वहां की कार्य संस्कृति और … Read more

पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन

बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय महेंद्र सिंह करायत की स्मृति में पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के 15वें दिन कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन स्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन किया तथा सेनानियों और सैनिकों के प्रति हो … Read more

मंदिरों में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, निष्पक्ष जांच की मांग

बागेश्वर। कपकोट विधानसभा के कांडा क्षेत्र स्थित ग्राम सभा नारायणगूठ के श्री बद्रीनाथ मंदिर में राम मंदिर, बद्रीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में कथित चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन उपवास किया। कार्यक्रम का आयोजन कांडा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें मंदिरों की आस्था से जुड़े मामलों की निष्पक्ष जांच … Read more

15.37 लाख की लागत से बना पैदल मार्ग निर्माण के साथ ही ध्वस्त, ग्रामीणों में आक्रोश

बागेश्वर। कपकोट विकासखंड के अंतर्गत बदियाकोट बोरबलड़ा स्थित भूतकाखेत में विकास कार्यों में भारी लापरवाही और सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्थानीय ठेकेदार और कार्यदाई संस्था पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के अनुसार, विधायक कपकोट की संस्तुति … Read more

नैनीताल से गौलापार शिफ्ट होगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए सख्त निर्देश

गौलापार में बनेगा हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 6 सप्ताह में 26 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरण के आदेश हल्द्वानी: उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में स्थानांतरित करने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट … Read more