logo

प्रदेश सरकार देवभूमि के युवाओं को नशे में डुबो रही है : प्रदीप टम्टा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : प्रदेश सरकार की आबकारी नीति पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को नशे की गिरफ्त में डाल रही है। बगैर विज्ञप्ति जारी कर नई शराब की दुकानें आवंटित कर दी। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। कांग्रेस ऐसी नीति का विरोध करती है।

यह भी पढ़ें 👉  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव में लोक संस्कृति की दिखी झलक, छह प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाई प्रतिभा

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश सरकार की आबकारी नीति का कड़ा विरोध करती है। सरकार ने देवभूमि में शराब परोसने का काम किया है। इसमें भी मनमानी की है। बगैर विज्ञप्ति जारी कर मनमामने ढंग से दुकानें आवंटित कर दी। इससे राजस्व का भी नुकसान हुआ है। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का दंश देश के लोगों को झेलना पड़ रहा है। महंगाई पर आज भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत बागेश्वर के आठ विद्यार्थियों का आईआईएम काशीपुर में प्रशिक्षण शुरू
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp