बागेश्वर।
आगामी उत्तरायणी मेला 2026 को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बागेश्वर पुलिस ने नगर क्षेत्र के लिए यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह ट्रैफिक व्यवस्था 12 जनवरी 2026 से 22 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।
नगर क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंध
पुलिस के अनुसार मेला अवधि में बागेश्वर नगर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहन, टैक्सी, निजी दोपहिया व चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
हालांकि दूध, गैस, सब्जी व खाद्यान्न जैसे आवश्यक सेवाओं के वाहन, साथ ही पासधारी वाहन ही नगर क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
पार्किंग एवं टैक्सी व्यवस्था
मेले में आने वाले सभी चौपहिया वाहन डिग्री कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।
मेला अवधि में टैक्सी वाहनों का अपने निर्धारित स्टैंड से मेला क्षेत्र की ओर प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
सभी बसें अपने निर्धारित रूट व पार्किंग स्थल पर ही खड़ी होंगी, मेला क्षेत्र में बसों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
यातायात रूट डायवर्जन प्लान
अल्मोड़ा–ताकुला से गरुड़ रोड जाने वाले वाहन
➡️ मांग का धारा ➡️ विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज ➡️ जजी (नदीगांव) बाईपास ➡️ द्यांगड़।
अल्मोड़ा/ताकुला से कपकोट, भराड़ी, कांडा, पिथौरागढ़, शामा जाने वाले वाहन
➡️ बिलौना बाईपास ➡️ चंडिका ➡️ पुराना आरटीओ तिराहा।
कपकोट/भराड़ी/शामा से गरुड़, कौसानी, सोमेश्वर जाने वाले वाहन
➡️ आरे बाईपास ➡️ भगवती मंदिर ➡️ द्यांगड़ बाईपास।
गरुड़ मार्ग से हल्द्वानी/अल्मोड़ा/ताकुला जाने वाले वाहन
➡️ द्यांगड़ बाईपास ➡️ सेंट जोसेफ स्कूल ➡️ जजी (नदीगांव) ➡️ विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज ➡️ मांग का धारा।
गरुड़ से कपकोट/भराड़ी/शामा/पोथिंग मार्ग जाने वाले वाहन
➡️ द्यांगड़ बाईपास ➡️ भगवती मंदिर ➡️ आरे बाईपास।
गरुड़ से कांडा/मंडलसेरा/पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन
➡️ द्यांगड़ बाईपास ➡️ भगवती मंदिर ➡️ आरे बाईपास ➡️ आनंदी एकेडमी ➡️ आर्मी कैंटीन ➡️ भागीरथी बाईपास।
पिथौरागढ़/कांडा से हल्द्वानी/अल्मोड़ा/ताकुला जाने वाले वाहन
➡️ पुराना आरटीओ तिराहा ➡️ चंडिका रोड ➡️ आरएफसी गोदाम ➡️ बिलौना बाईपास।
नया सरयू पुल ↔ अस्पताल तिराहा
👉 इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
निर्धारित टैक्सी स्टैंड
भराड़ी मार्ग की टैक्सी – डिग्री कॉलेज ग्राउंड
ताकुला रोड टैक्सी – टीवीएस शोरूम के सामने
गरुड़ रोड टैक्सी – द्यांगड़ बाईपास
कांडा रोड टैक्सी – भागीरथी बाईपास के पीछे
नदीगांव रोड टैक्सी – मिलन आइसक्रीम फैक्ट्री के पीछे
निर्धारित बस स्टैंड
गरुड़ बैरियर के पीछे (निर्माणाधीन पार्किंग)
दोपहिया वाहन पार्किंग
बस स्टेशन
मीट मार्केट, कांडा रोड
भराड़ी स्टैंड
बैरियर व्यवस्था
पास के बिना किसी भी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। बैरियर निम्न स्थानों पर लगाए गए हैं—
डिग्री कॉलेज तिराहा
गरुड़ टैक्सी स्टैंड
आरे बाईपास
ताकुला बैरियर
कांडा बैरियर (भागीरथी तिराहा)
द्यांगड़ बैरियर
पुलिस की अपील
बागेश्वर पुलिस ने आम नागरिकों एवं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें और मेले को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।








