logo

नाबालिग के प्रसव की सूचना पर हरकत में आई पुलिस, युवक पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा

खबर शेयर करें -

कपकोट।। तहसील क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है। प्रसव के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट से जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर किया गया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  डाइट बागेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन

जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया था। प्रसव के बाद अस्पताल प्रबंधन को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

प्रसव के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर उपचार एवं निगरानी के लिए उसे जिला अस्पताल बागेश्वर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार किशोरी और नवजात की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल कुमार का नामांकन खारिज होने पर छात्रों ने दिया धरना, महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी

अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कपकोट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी ने जिले की खराब सड़कों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला

कपकोट थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सीएचसी कपकोट से नाबालिग के प्रसव संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp