logo

यातायात नियम तोड़ने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बागेश्वर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में 6 अक्टूबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान एक वाहन का कोर्ट चालान भी किया गया।
वहीं, पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान भी जारी रखा। इस दौरान छह बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले छह लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बाहरी क्षेत्रों से आकर पहचान छिपाकर या वेश बदलकर रहने वाले अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से सार्वजनिक स्थानों पर शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग जैसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Share on whatsapp