logo

बागेश्वर में पतंजलि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आयुर्वेदिक उपचार की सुविधाएं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नगर के तहसील रोड में पतंजलि आरोग्य केंद्र का शुभारंभ विधायक पार्वती दास ने किया। केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा और पारंपरिक उपचार पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा। उद्घाटन अवसर पर विधायक ने कहा कि आरोग्य केंद्र खुलने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि आयुर्वेद भारतीय चिकित्सा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे केंद्रों के माध्यम से लोगों को आयुर्वेदिक उपचार के प्रति जागरूक करने और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में आरोग्य केंद्र खुलने से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही विभिन्न आयुर्वेदिक उपचारों की जानकारी और सुविधा मिल सकेगी। इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे। इस दौरान पतंजलि से जुड़े गणेश कांडपाल ने बताया कि आरोग्य केंद्र में नियमित रूप से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, ताकि मरीजों को परामर्श और उपचार की सुविधा मिल सके। उन्होंने बताया कि केंद्र में मर्म चिकित्सा सहित अन्य आयुर्वेदिक उपचारों का लाभ भी मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि केंद्र का उद्देश्य लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना और उन्हें पारंपरिक उपचार पद्धतियों के बारे में जानकारी देना है। चिकित्सकों की उपलब्धता से मरीजों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श लेने में सुविधा होगी। तहसील रोड में आरोग्य केंद्र शुरू होने से बागेश्वर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा संबंधी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दलीप खेतवाल, सुंदर गिरी महराज,विवेक तिवारी, दीपक जोशी, हेम कांडपाल, राजेंद्र रौतेला, हेम पांडे आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp