logo

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भोले के जयकारों से गूंज उठा धाम

खबर शेयर करें -

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधिविधान, मंत्रोचार, के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए गए हैं।

आज सुबह ठीक 7 बजे केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी वागेश लिंग,तीर्थ पुरोहितो, बीकेटीसी के पदाधिकारियों, स्थानीय हकहकूक धारियों सहित हजारों की संख्या में आये देश दुनिया के श्रद्धालुओं की मौजूदगी में मन्दिर के कपाट 6 महीनों के लिए खुल गए हैं। तो वहीं मन्दिर के कपाट खुलने के अवसर पर हैलीकॉप्टर द्वारा श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो माह बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चाकू कांड का आरोपी

कपाट खुलते समय आर्मी के बैण्ड की मधुर धुनों और हजारों श्रद्धालुओं की जयकारों के साथ केदारपुरी गुंजायमान हो उठी।

आज से बाबा केदार की 6 महीनों तक पूजा अर्चना केदारनाथ धाम में चलती रहेंगी

यह भी पढ़ें 👉  19 बार जनता दरबार, 12 दिन की भूख हड़ताल, फिर भी नहीं सुनी गई फरियाद,पेट्रोल लेकर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता ने दी चेतावनी

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के शुभ अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केदारनाथ विधायक आशा नोटियाल,बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,डीएम सौरभ गहरवार, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  धपोला सेरा में तेज आंधी से दो मकानों और सेम मंदिर परिसर को नुकसान, टला बड़ा हादसा

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp