logo

जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में जिला स्थापना दिवस की 29वीं वर्षगांठ पर वन विभाग ने वनाग्नि गोष्ठी और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिले के विकास में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

जिले की 29वीं वर्षगांठ के मौके पर कार्यक्रम स्थल पर 29 पौधे लगाए गए। वन विभाग ने पूरे जिले में अलग-अलग जगहों पर 500 से ज्यादा पौधे रोपे। इस दौरान लोगों को जंगल बचाने और वनाग्नि से सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। मौजूद लोगों ने पौधों की देखभाल करने और जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सत्यापन अभियान, 10 के खिलाफ चालानी कार्रवाई

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आज बागेश्वर जिले का स्थापना दिवस है। बागेश्वर लगातार विकास कर रहा है और यहां विकास कार्यों को तेजी मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगाना ही काफी नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना और जंगलों को आग से बचाना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  रवाईखाल में फिर दरकी पहाड़ी, बागेश्वर-गरुड़ मार्ग ठप

प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य ने बताया कि जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने वनाग्नि गोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम किया है। पौधरोपण से लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधे लगाना ही काफी नहीं, उनकी नियमित देखभाल भी जरूरी है। वन विभाग जिले के जंगलों और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वर्ण समाज के संगठन गठन को लेकर बाबा बागनाथ मंदिर में बैठक, आर्थिक आधार पर आरक्षण की उठी मांग

कार्यक्रम में जिले के गठन में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंह, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, नीमा दफौटी,किशन सिंह मलडा, जगदीश कुनियाल, कैप्टन नारायण सिंह, वन रेजर श्याम सिंह करायत, डोली डोभाल, नारायण दत्त पांडे, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp