logo

आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित,संजय रावत अध्यक्ष और विपिन सेमवाल महामंत्री चुने गए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन शाखा बागेश्वर की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में प्रांतीय महामंत्री विजयपाल पयाल, निर्वाचन अधिकारी एवं अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष अंशुल रावत तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निष्ठा शर्मा कोटली मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में खेल महाकुंभ का आगाज, मैदान में दिखा युवा खिलाड़ियों का जोश

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें संजय रावत को जिला अध्यक्ष और विपिन सेमवाल को महामंत्री चुना गया। वहीं हरिराम चमोली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नीमा संयुक्त मंत्री, प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष तथा आशीष तिवारी आय-व्यय निरीक्षक बनाए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय महामंत्री विजयपाल पयाल ने कहा कि आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन विसंगति, नई नियुक्तियों और बेरोजगार फार्मासिस्टों की समस्याओं को लेकर शासन स्तर पर लगातार वार्ता की जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के निर्देश के बाद विभागों ने तेज की कार्रवाई, जिलेभर में शुरू हुआ अभियान

बैठक में मुख्य फार्मेसी अधिकारी ओमप्रकाश रतूड़ी के अलावा अरुण तिवारी, विकास मढ़ूड़ा, अजय रावत, अजित पंवार, आरती, सुषमा, नीलम, पूजा और कुसुम सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Share on whatsapp