logo

राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में एनसीसी दिवस धूमधाम से मनाया गया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर में आज एनसीसी दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एनसीसी अधिकारी संजय सिंह जनोटी ने किया। इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने आकर्षक मार्चपास्ट किया और उसके बाद विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश के बीच मुंबई-गोवा में रोमांचक मुकाबला, 3-3 गोल से रहा ड्रॉ

कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले कैडेट्स को पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट-बागेश्वर मुख्य मार्ग पर मलबे का खतरा, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने BRO पर उठाए सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय कुमार ने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है, जिससे देश महान बनता है और कैडेट्स को राष्ट्रसेवा का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में आयुर्वेद का बढ़ा भरोसा, 4,791 रोगियों ने लिया पंचकर्म थेरेपी का लाभ

कार्यक्रम का संचालन ए.एन.ओ. संजय सिंह जनोटी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp