logo

एनसीसी सी सर्टिफिकेट भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, युवाओं में दिखा उत्साह

खबर शेयर करें -

एनसीसी सी सर्टिफिकेट भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, युवाओं में दिखा उत्साह

बागेश्वर।
पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर बागेश्वर में मंगलवार को एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट हेतु भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न हुई। भर्ती के लिए कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 77 अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।

भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को कठिन शारीरिक परीक्षाओं से गुजरना पड़ा। इसमें दौड़, पुश-अप, फ्रेंचेज और शटल रेस जैसी चुनौतियाँ शामिल थीं। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को चयनित कर लिया गया है। चयनित छात्रों को परिसर में ही प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा उन्हें विभिन्न एनसीसी कैंपों में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

परिसर के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डी. कमल किशोर ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार छात्रों में एनसीसी के प्रति अधिक उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि “एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले छात्र सीधे एसएससी भर्ती प्रक्रिया और अग्निवीर योजना में शामिल हो सकते हैं। यही वजह है कि युवाओं में इसके प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है।”

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली कौसानी पुलिस की 'बीट भ्रमण' पहल; बुजुर्गों की जानी कुशलक्षेम, महिलाओं को 'गौरा शक्ति ऐप' व नशा तस्करी के प्रति किया जागरूक

भर्ती प्रक्रिया में यूके वाहिनी बागेश्वर से सुबेदार मेजर विक्रम उप्रेती, सुबेदार भोपाल सिंह, दयागपाल सिंह, नायब सुबेदार कैलाश रावत, हवलदार ऋषि बहादुर थापा, प्रकाश गुरंग और शबीर अहमद भट्टार आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp