logo

ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 36 वाहन चालकों के चालान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 36 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इनमें तीन वाहनों के चालान न्यायालय के लिए किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  खदानों का संचालन बंद होने पर जिला कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीण, वैधानिक आधार बताने की मांग

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों पर भी नजर रखी। इसके अलावा देर शाम ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत होटल और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाहरी क्षेत्रों से आए 11 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

पुलिस ने बताया कि बाहरी क्षेत्रों से आकर बिना पहचान उजागर किए या संदिग्ध परिस्थितियों में रहने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। वहीं, सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करने और बिना पुलिस सत्यापन के रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आदिबद्री मंदिर में आग की घटना पर बोले ग्लेशियर बाबा, देवीकुंड में भव्य मंदिर बनाने की मांग

पुलिस की अपील

बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से सार्वजनिक स्थानों पर शांति, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग नहीं करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया है। साथ ही, कहीं भी अशांति या हुड़दंग की घटना सामने आने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

Share on whatsapp