logo

बागेश्वर के नवनीत जोशी बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार और गांव में खुशी की लहर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर के ग्राम खाकर निवासी नवनीत जोशी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न सिर्फ अपने गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। नवनीत जोशी ने ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) चेन्नई से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया।

वर्तमान में कर्नाटक खोला अल्मोड़ा के निवासी नवनीत ने हाईस्कूल वीरशिवा एवं इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा से किया। इसके पश्चात उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा उत्तीर्ण की और देशभर में आयोजित पीएसबी आउट परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सेना में चयनित हुए।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यार्थियों के समग्र आकलन के लिए दक्षता आधारित मूल्यांकन अनिवार्य: कमलेश्वरी मेहता

नवनीत के पिता भुवन चंद्र जोशी पावर कॉर्पोरेशन बागेश्वर में कार्यरत हैं जबकि माता सुनीता जोशी एक गृहिणी हैं। माता-पिता के साथ-साथ पूरे परिवार की मेहनत और प्रेरणा के बल पर नवनीत ने यह मुकाम हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  डायट बागेश्वर में लेखन एवं सामग्री निर्माण कार्यशाला संपन्न, हिंदी शिक्षण को प्रभावी बनाने पर दिया जोर

नवनीत की देश सेवा के प्रति रुचि बचपन से ही थी। उनके दादा स्व. पूरन चंद्र जोशी भी सेना में कार्यरत रह चुके हैं। ऐसे सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से आने वाले नवनीत ने भी सेना में अधिकारी बनकर परिवार की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए बागेश्वर अग्निशमन विभाग अलर्ट, फायर स्टेशन में हुआ मॉक अभ्यास

लेफ्टिनेंट बनने की खबर मिलते ही गांव खाखर व कर्नाटक खोला में हर्षोल्लास का माहौल है। क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने नवनीत और उनके परिवार को बधाई दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp