logo

विद्यार्थियों के समग्र आकलन के लिए दक्षता आधारित मूल्यांकन अनिवार्य: कमलेश्वरी मेहता

खबर शेयर करें -

डायट बागेश्वर में निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता पर पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण शुरू
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) विषयक पांच दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ हो गया है। यह प्रशिक्षण आगामी 06 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डायट की प्राचार्या कमलेश्वरी मेहता ने कहा कि बदलती हुई शिक्षण परिस्थितियों में विद्यार्थियों का समग्र आकलन बेहद आवश्यक है। इसके लिए शिक्षकों का दक्षता आधारित मूल्यांकन प्रक्रिया में पूरी तरह दक्ष होना अनिवार्य है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने जानकारी दी कि इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत तैयार होने वाले 55 मास्टर ट्रेनर विकासखंड स्तर पर कुल 860 शिक्षकों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षित करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान नई पाठ्यपुस्तकों का अभिमुखीकरण, प्रभावी शिक्षण अधिगम सामग्री (TLM) का उपयोग, परख (PARAKH) टैक्सनॉमी आधारित दक्षता प्रश्नों का निर्माण, जादुई पिटारा एवं डिजिटल शिक्षण सामग्री का उपयोग, प्रभावी पुस्तकालय प्रबंधन, शिक्षक आचरण सिद्धांत तथा जेंडर संवेदीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा। इसके अलावा, प्रशिक्षण की शुरुआत प्रतिदिन ‘निपुण प्रेरणा गीत’ के गायन और ‘निपुण प्रतिज्ञा’ के साथ हो रही है, जो शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।
इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में डॉ. उर्मिला बिष्ट कन्याल, बलवंत कालाकोटी, संजय सिंह पूना, प्रवेश नौटियाल और मनीष भारती विशेष सहयोग दे रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. हरीश जोशी, डॉ. कुंदन सिंह रावत, डॉ. रुचि पाठक, रवि कुमार जोशी, डॉ. भुवन चंद्र, पूजा लोहुमी, डॉ. चंद्र मोहन जोशी, डॉ. दया सागर सहित सभी 55 प्रशिक्षणार्थी शिक्षक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  निर्वाचक नामावली के शुद्धिकरण एवं पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp