logo

हीरा सिंह धपोला के नाम पर मोटर मार्ग, मुख्यमंत्री धामी ने तीन सड़कों के नाम परिवर्तन को दी मंजूरी

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कपकोट क्षेत्र के तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को दी मंजूरी
बागेश्वर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट अंतर्गत तीन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब इन मार्गों को निम्न नामों से जाना जाएगा—
बिलखेत–गैराड़ मोटर मार्ग का नाम अब स्व. हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग होगा, जिसे कलनाबैंड–पंतक्वैराली मोटर मार्ग के रूप में नामित किया गया है।
काण्डे–थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सिंह गड़िया मोटर मार्ग रखा गया है।
करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम अब शहीद स्व. रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग होगा।
इन मोटर मार्गों के नाम परिवर्तन से क्षेत्र की जनभावनाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों और समाजसेवा में समर्पित महापुरुषों के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और अधिक बल मिलेगा।
यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों को उनके त्याग, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा देने का कार्य करेगा। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

Share on whatsapp