logo

जनता दरबार में 25 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर,

पेयजल, सड़क एवं अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश।

जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी अकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सड़क, बिजली, पेयजल, सुरक्षा दीवार निर्माण तथा मुआवजा वितरण से संबंधित कुल 25 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बजट बैठक में प्रक्रिया पर उठे सवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जताई नाराजगी

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के क्रम में मण्डलसेरा क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान हेतु जल निगम एवं जल संस्थान को संयुक्त निरीक्षण कर पेयजल योजना जल संस्थान को हस्तांतरित करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। शहर में आवारा पशुओं को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को आवश्यक कार्रवाई करने, बेड़ा मझेड़ा में खराब पड़े सोलर हैंडपंप की मरम्मत तथा हड़बाड़ के बच्ची गांव में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने हेतु जल संस्थान एवं जल निगम को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड: आरोपी नवल किशोर की जमानत याचिका खारिज

इसके अतिरिक्त नेकाना-दाड़ीमखेत-डेशखाता मोटर मार्ग में कुछ व्यक्तियों द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधा के संबंध में उपजिलाधिकारी गरुड़ तथा चौरा-अनेरिया-मजबे-नायल उपाध्याय मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य में हो रही देरी के संबंध में उपजिलाधिकारी बागेश्वर को संबंधित पक्षों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन ‘हैलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को अपने स्तर से भी शिकायतों की समीक्षा करने, शिकायतों के निस्तारण के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत कॉलिंग कर फीडबैक प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में बागेश्वर की 9 परियोजनाएं राज्य स्तर के लिए चयनित

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp