logo

कलयुग में अवतारी भगवान के रूप में हुआ मोदी का अवतार : राम सिंह कैड़ा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री एवं बागेश्वर के जिला प्रभारी राम सिंह कैड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें “कलयुग का अवतारी भगवान” बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई पहचान बनाई है और भारत लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी में बह रहे जम्मू-कश्मीर के युवक की बचाई जान, पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता ने दिखाया साहस

राम सिंह कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनका कार्यकाल सबसे लंबा रहा है और उनके नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा को नई दिशा मिली है और देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टोर रूम में रातभर डेरा जमाए रहा गुलदार, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिससे आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। कैड़ा ने दावा किया कि देश में विकास की असली पहचान प्रधानमंत्री मोदी ने कराई है और आज भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि देश आज लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उनके बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp