logo

मोबाइल ई-सेवा वाहन से वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी जानकारी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर की ओर से राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और कानूनी विषयों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मा. सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और न्याय विभाग के सहयोग से संचालित मोबाइल ई-सेवा वाहन को जिला न्यायालय परिसर से राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह के लिए रवाना किया गया।

मोबाइल ई-सेवा वाहन को मा. जिला जज एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर पंकज तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी आधारित नागरिक केंद्रित कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराना और आम नागरिकों को विधिक जानकारी एवं सेवाओं से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें 👉  कौसानी मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, फायर सर्विस ने काटकर यातायात कराया सुचारू

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता महिप किशोर ने वरिष्ठ नागरिकों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना, 2016 तथा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ में उक्रांद की बैठक, आशीष नेगी बोले- अपने दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

पैनल अधिवक्ता त्रिलोक चन्द्र जोशी ने “वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, देवभूमि के बुजुर्गों का मान, विधिक सेवा का अभियान” विषय पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों और उपलब्ध कानूनी सहायता के संबंध में जानकारी दी।

समाज कल्याण विभाग के हेम चन्द्र तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवास गृह में निवासरत वृद्धजनों और शिविर में पहुंचे अन्य वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 26 वरिष्ठ नागरिकों के यूरिन, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डाइट बागेश्वर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चित्रकला, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि मोबाइल ई-सेवा पहल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक कानूनी जानकारी और विधिक सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक नागरिक इन सेवाओं का लाभ उठा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp