logo

मानवता की मिसाल बनी “मित्र पुलिस”, गर्भवती महिला को 112 वाहन से समय पर पहुंचाया अस्पताल

खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में जनपद पुलिस “सेवा और सुरक्षा” के अपने संकल्प को निरंतर धरातल पर उतार रही है। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर की HP-01 (हल्का पुलिस वाहन) टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गर्भवती महिला की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की है। दिनांक 1 फरवरी 2026 को रात्रि गश्त के दौरान 112/कोतवाली क्षेत्र की मोबाइल यूनिट HP-01 बानरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने देखा कि मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित है। जानकारी लेने पर पता चला कि एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा हो रही थी और परिजन काफी समय से 108 एम्बुलेंस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने में विलंब हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बाल-बाल बची बाइक सवार की जान, उफनते गधेरे में फंसी बाइक

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने एम्बुलेंस का और इंतजार करना उचित नहीं समझा। बिना समय गंवाए पुलिस टीम ने महिला को सरकारी वाहन में बैठाया और सुरक्षित रूप से जिला अस्पताल बागेश्वर पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे की रैली के बाद कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस हमलावर, टम्टा ने सरकार से कार्रवाई की मांग की

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी, जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। इस मानवीय कार्य और संवेदनशीलता के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं महिला के परिजनों ने पुलिस टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
बागेश्वर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करें। जनपद पुलिस 24×7 आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने जिला कार्यालय में किया प्रदर्शन,एक सप्ताह में भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp