logo

नाबालिग बाइक चालक ने युवती को मारी जोरदार टक्कर, पैर में फ्रैक्चर, हायर सेंटर रेफर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर — तहसील के समीप आज सुबह एक नाबालिग बाइक चालक ने सड़क पार कर रही युवती को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने पैर में गंभीर फ्रैक्चर की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय MTB चैंपियनशिप में बागेश्वर के अनुनय जोशी ने जीता स्वर्ण

घटना के अनुसार, 27 वर्षीय संध्या डयारकोटी, पुत्री चंदन सिंह, सुबह घर से डेयरी जा रही थीं। इसी दौरान बाइक संख्या UK02B-5046 पर सवार एक नाबालिग चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती सड़क पर गिर पड़ी और उसका दाहिना पैर टूट गया।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बागेश्वर में ट्रैफिक प्लान जारी शहर में कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, डिग्री कॉलेज मैदान में होगी वाहनों की पार्किंग

स्थानीय निवासी जगदीश कार्की ने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद लोगों ने घायल युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. अरुण प्रकाश ने बताया कि युवती के पैर में फ्रैक्चर है और अंदरूनी चोटों की आशंका के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उड़ेरखानी में विवाद के बाद दो भाई गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने नाबालिग वाहन चालकों पर सख्ती बरतने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp