logo

राष्ट्रीय MTB चैंपियनशिप में बागेश्वर के अनुनय जोशी ने जीता स्वर्ण

खबर शेयर करें -

महेंद्रगिरी में देशभर के साइकिलिस्टों के बीच शानदार प्रदर्शन, कठिन ट्रैक पर दिखाया दमखम

बागेश्वर। ओडिशा के महेंद्रगिरी में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय माउंटेन टेरेन बाइकिंग (MTB) साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 में बागेश्वर के युवा साइकिलिस्ट अनुनय जोशी ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। कठिन पहाड़ी ट्रैक पर अनुनय ने अपनी गति, तकनीक और दमखम का शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी, 3285 स्वयं सहायता समूह गठित

महेंद्रगिरी में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब 800 साइकिलिस्ट विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभाग कर रहे हैं। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के ट्रैक में कठिन चढ़ाई और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण हिस्से शामिल हैं।

अनुनय ने चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि को निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 वाहन चालकों के चालान, 14 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई

अनुनय के कोच भरत मेहता ने प्रशिक्षण के दौरान उनकी तकनीक, फिटनेस और प्रतियोगिता की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया। अनुनय इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की MTB प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

बेटे की सफलता पर माता रश्मि जोशी और पिता हरीश जोशी ने खुशी जताते हुए कहा कि अनुनय की मेहनत रंग लाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह आने वाली राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाउनी साहित्य के क्षेत्र में डॉ. हेम चंद्र दुबे को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

अनुनय की स्वर्णिम उपलब्धि पर परिवार, कोच, मित्रों और क्षेत्र के खेलप्रेमियों ने बधाई दी है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp