logo

प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई: कोतवाल-आरक्षी का एसपी ने किया तबादला

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। ड्यूटी के दौरान खाकी वर्दी की मर्यादा का उल्लंघन करना बागेश्वर के कोतवाल और एक आरक्षी को महंगा पड़ गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री का वर्दी पहनकर गुलदस्ता भेंट करने की तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोडके ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है।

हाल ही में भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद बागेश्वर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसी कड़ी में, कोतवाल कैलाश नेगी और आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी ने भी अपनी खाकी वर्दी में उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिस पर लोगों ने पुलिस के प्रोटोकॉल और आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। वर्दी को निष्पक्षता और तटस्थता का प्रतीक माना जाता है, और किसी राजनीतिक दल के नेता का आधिकारिक तौर पर इस तरह स्वागत करना नियमों के विरुद्ध माना गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लगा जुर्माना

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोडके ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने इसे पुलिस बल के अनुशासन के खिलाफ मानते हुए कोतवाल कैलाश नेगी और आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी के तबादले का आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मजियाखेत में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जलभराव और बंदरों के आतंक से निजात की मांग

कोतवाल कैलाश नेगी को बागेश्वर कोतवाली से हटाकर कौसानी कोतवाली की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आरक्षी नरेंद्र गोस्वामी को झिरौली थाने में स्थानांतरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों का प्रदर्शन, ई रमन्ना खोलने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे

बताया जा रहा है कि एसपी ने इस मामले में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इस कार्रवाई से महकमे में सख्त संदेश गया है कि वर्दी की गरिमा और प्रोटोकॉल के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp