logo

दिल्ली–देहरादून हाइवे पर बड़ा हादसा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त..

खबर शेयर करें -

मेरठ: दिल्ली–देहरादून हाइवे पर शनिवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।जानकारी के अनुसार, एमआईईटी कॉलेज के पास उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत की गाड़ी एक अन्य वाहन से टकरा गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कलयुग में अवतारी भगवान के रूप में हुआ मोदी का अवतार : राम सिंह कैड़ा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हरीश रावत को तुरंत दूसरी गाड़ी में सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया।राहत की बात यह है कि रावत की हालत पूरी तरह स्थिर बताई जा रही है और वह बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट में दर्दनाक हादसा, घास लेने जा रहा वाहन खाई में गिरा, चालक की मौत, 5 महिलाएं घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,हाईवे पर अचानक ब्रेक लगने के कारण यह टक्कर हुई।फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना की खबर मिलते ही उत्तराखंड और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चिंता की लहर दौड़ गई। प्रदेश के लोगो और नेताओं ने हरीश रावत के कुशलक्षेम की कामना की है।

Share on whatsapp