logo

वेतन और बोनस की मांग को लेकर मैग्नेसाइट कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन और दीपावली बोनस समेत विभिन्न मांगें पूरी नहीं होने पर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट वर्कर्स यूनियन के बैनर तले कर्मचारी सुबह 11 बजे से खदान परिसर में आंदोलन पर बैठ गए। यूनियन ने प्रबंधन को पहले ही आंदोलन की चेतावनी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

यूनियन के अध्यक्ष शांति लाल और मंत्री गायत्री प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर प्रबंधन की ओर से अब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। कर्मचारियों को दीपावली का बोनस और गिफ्ट नहीं दिया गया है। इसके अलावा मैग्नेसाइट फैक्ट्री लंबे समय से बंद है। यूनियन ने आठ नवंबर तक फैक्ट्री का संचालन शुरू कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  भैरू चौबट्टा के पट्टाधारकों और ग्रामीणों का किया 24 घंटे का आमरण अनशन शुरू

यूनियन ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक के लंबित वेतन, अन्य देयकों और भत्तों के साथ पीएफ एकाउंट स्टेटमेंट का विवरण तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है। कर्मचारियों का कहना है कि पीएफ की धनराशि भी निर्धारित समय पर उनके खातों में जमा कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वन पंचायत सरपंचों को 5000 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग, 10 दिन का अल्टीमेटम

यूनियन ने स्पष्ट किया है कि मांगों का समाधान होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सोमवार को अनशन पर विमल कुमार और मनोज सिंह बैठे। कर्मचारियों ने प्रबंधन से समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp