logo

सेवानिवृत्ति से 28 दिन पहले थम गई जिंदगी, डीएससी जवान महेंद्र सिंह का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कौसानी स्टेट निवासी एवं डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में तैनात सैनिक महेंद्र सिंह (56) का संदिग्ध परिस्थितियों में हृदयाघात से निधन हो गया। शनिवार रात अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज़ रफ्तार बाइक पिलर से टकराई, सीएससी संचालक की मौत एक घायल

महेंद्र सिंह, स्वर्गीय खड़क सिंह के पुत्र थे और वर्तमान में देहरादून स्थित डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में तैनात थे। वह अवकाश पर अपने पैतृक घर कौसानी स्टेट आए हुए थे। परिजनों के अनुसार शनिवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और सीने में तेज दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

देर शाम सरयू-गोमती संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कौसानी से पहुंची सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। उनके पुत्र विशाल और विक्रम ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का किया निरीक्षण,एक माह में कॉजवे का कार्य पूरा करने के निर्देश

महेंद्र सिंह को दो दिन बाद अपनी ड्यूटी पर वापस लौटना था। उनकी सेवानिवृत्ति भी महज 28 दिन बाद, 30 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन उससे पहले ही उनका असामयिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार ही नहीं, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp