logo

20 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लक्सर में चकबंदी लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लेखपाल पीड़ित से भूमि की सीमा में संशोधन के नाम पर यह रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस ने आरोपी सुभाष कुमार के घर पर भी तलाशी शुरू कर दी है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सामाजिक अधिकारिता शिविर बना दिव्यांगजनों के लिए उम्मीद की नई किरण,434 सहायक उपकरण वितरित,150 के बने प्रमाण पत्र

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार लेखपाल सुभाष कुमार इस वक्त कानूनगो का काम भी देख रहा है। लक्सर निवासी पीड़ित की भूमि की सीमा में संशोधन होना था। इसके लिए वह लगातार लक्सर चकबंदी कार्यालय के चक्कर काट रहे थे।
दो दिन पहले उन्होंने लेखपाल सुभाष कुमार से मुलाकात की। सुभाष ने रिश्वत लेकर काम करने की बात कही। शुरुआत में उनसे 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई। इसके बाद बात 20 हजार रुपये पर तय हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए,एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे भूपेंद्र कोरंगा

पीड़ित रिश्वत नहीं देना चाहते थे तो उन्होंने विजिलेंस से शिकायत कर दी। सुभाष कुमार ने पीड़ित को रिश्वत लेकर कार्यालय बुलाया। उनके पीछे से गई विजिलेंस की ट्रैप टीम ने सुभाष कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  एक पारी कार्य बहिष्कार पर उतरे सफाई कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

निदेशक विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उसके घर व कार्यालय में तलाशी की जा रही है। कुछ दस्तावेज व अन्य सामग्री मिली है जिनकी जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

भंडारी गोलू मंदिर में परंपरागत पशुबलि की अनुमति की मांग, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन,हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्था बनाने और वैध पशुबधशाला निर्माण की उठाई मांग

Share on whatsapp