logo

कपकोट में खेल महाकुंभ का आगाज, मैदान में दिखा युवा खिलाड़ियों का जोश

खबर शेयर करें -

कपकोट। केदारेश्वर मैदान कपकोट में विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ-2026 एवं विधायक चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। युवा कल्याण, शिक्षा एवं खेल विभाग, उत्तराखंड सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी पर कथित अपशब्द के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा और नितिन नवीन का पुतला फूंका

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और उचित मंच उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि कपकोट के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए लगातार अवसर मिलें और वे जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करें।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर कोट भ्रामरी मंदिर डंगोली में हवन-यज्ञ, स्वच्छता अभियान एवं विशाल भंडारे का आयोजन

खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करने पहुंचे खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में खिलाड़ियों की ऊर्जा, अनुशासन और प्रदर्शन ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विधायक ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष कपकोट गीता ऐठानी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मनोहर कोरंगा समेत शिक्षक, आयोजक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp