logo

बेरोजगारी,भ्रष्टाचार,हत्या और बेटियों की अस्मिता के मुद्दो पर लडा जाएगा उपचुनाव : करन माहरा

खबर शेयर करें -

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओ दिए दिशा निर्देश।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर यशपाल आर्य और करण माहरा कहा की पार्टी की सोच को जगजाहिर कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री, गांधी शांति और सत्य का प्रतीक हैं जबकि ये और इनकी सोच हमेशा से झूठ और टुकड़े करने की है हत्यारे को देशभक्त कहने वाले केवल बीजेपी और संघ के ही लोग हो सकते है।

आज बागेश्वर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बागेश्वर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ से देश को बचाने के लिए एकसूत्र में बधकर कर आगे बड़ने का आह्वान किया। कहा की आज भाजपा हर मुद्दे पर फेल है। कांग्रेस इसके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। साथ ही आगामी विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस करेगी भारी बहुमत से जीत हासिल।

यह भी पढ़ें 👉  रतबे क्षेत्र में सड़क और जमीन धंसने से परिवार दहशत में, प्रशासन से की सुरक्षात्मक कार्यवाही की मांग

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में आज विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से नेताओ के साथ नही विचारधारा के साथ चलने का आह्वान किया। कहा की आगामी उपचुनाव  बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, हत्या, बेटियों की अस्मिता को लेकर लड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। रोजगार के नाम पर भ्रष्टाचार की खुली लूट चल रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं आवाज उठानी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता व जनहित के मुद्दे उठाने पर उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कर रही है। जबकि देश के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ यौन शौषण किया जा रहा उनके आवाज उठाने पर उन्हें सड़को पर पीटा जा रहा है। उसके लिए सरकार द्वारा अपने सांसद पर कार्यवाही करने की जगह खिलाड़ियों पर दबाब बनाया जा रहा है। भाजपा के सत्ता में आते ही राशन , मिट्टी तेल, चीनी गायब है। लेकिन गली गली में शराब की दुकानें खोली जा रही है। आज भाजपा के बड़े नेता भी नाथूराम गोडसे को देशभक्त बोल रहे है। गांधी के हत्यारो के समर्थको को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की भाजपा सरकार को गरीबी मंहगाई और बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं है। भाजपा सरकार देश को तोड़ने की सोच रखती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली है। आज गलत को गलत कहने वालो को जेल में डाला जा रहा है। देश को धर्म जाति के आधार पर बाटने का काम किया जा रहा है। अच्छे दिन के नारे देने वाली सरकार आज अच्छे दिन के नाम पर गरीबों को खत्म करने का काम किया जा रहा है। कहा कि आज देश गंभीर चुनोती से गुजर रहा है। प्रजातंत्र के नाम पर खुली लूट मची हुई है। विकास के दावे करने वाली सरकार देश के सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड के युवाओं का एक मात्र सपना सेना में भर्ती होना था। जिसे भी भाजपा ने खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर  वर्षो से रह रहे बसावट को हटाया जा रहा है। जिसके खिलाफ कांग्रेस आंदोलन रत है। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बलिया जिले में गांधी के हत्यारे को देश भक्त बोल रहे है इससे इनकी मानसिकता को समझा जा सकता है। ये लोग देश को बर्बाद करने वालो में से है देश को जोड़ने वाले में से नही।

यह भी पढ़ें 👉  36 लाख के गबन में डाकपाल को तीन साल की सजा, लाखों का अर्थदंड

इस अवसर पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व दर्जा मंत्री राजेन्द्र टँगड़िया, गोविंद बिष्ट, लोकमणि पाठक,रणजीत दास, सुनील भंडारी, नवल टम्टा, नंदी भंडारी, गिरीश कोरंगा, दीपक गड़िया, केवल जोशी, गोकुल परिहार, भुवन पाठक, दीपक काण्डपाल, हरीश धपोला, किशन कठायत, ललित बिष्ट, आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगत सिंह डसीला और संचालन गोपा धपोला ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp