logo

कपकोट के कर्मी सरन में पांच नाली अवैध भांग की फसल नष्ट, ग्रामीणों को नशामुक्ति का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत एसओजी और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कपकोट क्षेत्र के ग्राम कर्मी सरन में लगभग पांच नाली क्षेत्रफल में उगाई गई अवैध भांग की फसल को नष्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, तालाबंदी कर जताया आक्रोश

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जनसहभागिता बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि बिना वैध अनुमति के भांग की खेती करना कानूनन अपराध है तथा ऐसे मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं अवैध नशे का कारोबार या भांग की अवैध खेती की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Share on whatsapp