logo

कपकोट नगर पंचायत का चिल्ड्रन पार्क अराजक तत्वों की भेंट चढ़ा

खबर शेयर करें -

कपकोट। नगर पंचायत कपकोट के अंतर्गत केदारेश्वर मैदान में हाल ही में निर्मित चिल्ड्रन पार्क अराजक तत्वों की हरकतों का शिकार हो गया है। पार्क के निर्माण के कुछ समय बाद ही यहां लगी सुविधाओं और बैठने के लिए रखी गई कुर्सियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

वार्ड सभासद गजेंद्र सिंह कपकोटी ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क का निर्माण वर्ष 2024-25 में पार्क मद से करीब 14 लाख 51 हजार रुपये की लागत से कराया गया है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा यहां ‘आई लव कपकोट’ लिखा सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर संघर्ष वाहिनी मुखर, प्रभागीय वनाधिकारी को सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

सभासद के अनुसार, पार्क के निर्माण के बाद अराजक तत्वों ने यहां तोड़फोड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। पार्क में लगी बैठने की कुर्सियां भी तोड़ दी गई हैं। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  मैग्नेसाइट कर्मचारियों ने जिला कार्यालय में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

सभासद गजेंद्र सिंह कपकोटी ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए पार्क में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन से तैयार की गई ऐसी सुविधाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

Share on whatsapp