logo

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापेमारी अभियान, पांच खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दीपावली पर्व पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने और आम जनता को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गरुड़ और कौसानी मार्ग पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पेड़ा, सरसों का तेल और लड्डू समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

खाद्य आयुक्त उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी बागेश्वर के निर्देश पर चलाए गए अभियान का नेतृत्व अभिहित अधिकारी प्रकाश चन्द्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने किया। टीम ने मिठाई निर्माण एवं बिक्री प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, निर्माण प्रक्रिया और भंडारण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुपालन की भी जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिला कार्यालय में धरना प्रदर्शन आज भी रहा जारी।

अभियान के तहत दूसरे जनपदों से खाद्य सामग्री लेकर गरुड़ और कौसानी क्षेत्र में पहुंचने वाले वाहनों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने वाहनों में परिवहन की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  गरुड़ के नर्गवाड़ी में खूनी वारदात, चाचा-चाची की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या, बहू गंभीर घायल,आरोपी फरार

विभागीय टीम ने जांच के लिए पांच खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मिठाई विक्रेताओं और खाद्य कारोबारियों को निर्माण में गुणवत्तायुक्त कच्चे माल का इस्तेमाल करने तथा मिठाइयों पर निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि (बेस्ट बिफोर) अंकित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को ढककर रखने और निर्माण एवं भंडारण के लिए साफ-सुथरा वातावरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को कल सार्वजनिक अवकाश, शासन ने जारी की अधिसूचना

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि दीपावली तक जनपद में निरीक्षण और नमूना संग्रहण अभियान जारी रहेगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp